Search

 
 
 

कर्नाटक में 26 दिसंबर को CWC की विशेष बैठक, 27 को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली : कांग्रेस

 
जयराम रमेश ने बताया कि, पिछले सात दिन से कांग्रेस पार्टी अंबेडकर सम्मान सप्ताह’ मना रही है. कहा कि हमने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान किये जाने के मामले में देश के 100 से ज्यादा शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. NewDelhi : इसी साल 26 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में विस्तृत CWC की विशेष बैठक का आयोजन हो रहा है. बैठक का नाम नव सत्याग्रह रखा गया है, क्योंकि 100 साल पहले गांधी जी ने सत्याग्रह का ऐलान बेलगावी से किया था. उसी जगह से कांग्रेस नव सत्याग्रह का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में यह बात कही. जयराम रमेश ने कहा, बेलगावी वही जगह है, जहां 100 साल पहले महात्मा गांधी जी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. प्रेस कॉफ्रेंस में जानकारी दी गयी कि बेलगावी में 27 दिसंबर को एक बड़ी रैली होगी, जिसमें देशभर से कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे. रैली का नाम जय बापू-जय भीम-जय संविधान होगा. बताया कि बैठक में 26 दिसंबर दो प्रस्ताव पारित होंगे, जिन्हें देश के सामने रखा जायेगा.

कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगें

जयराम रमेश ने बताया कि, पिछले सात दिन से कांग्रेस पार्टी अंबेडकर सम्मान सप्ताह मना रही है. कहा कि हमने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान किये जाने के मामले में देश के 100 से ज्यादा शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. आज सभी जिलों में बैठक हो रही है,. मोर्चा निकालकर एक दस्तावेज तैयार किया गया है, जिसे राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगें. उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाये.

बैठक 26 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे महात्मा गांधी नगर में शुरू होगी

कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा, 100 साल पहले बेलगावी में हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र की याद में हम CWC की बैठक कर रहे हैं. CWC उसी स्थान पर आयोजित की जायेगी, जहां महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली. बैठक 26 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे महात्मा गांधी नगर में शुरू होगी. 27 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकाली जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही