Search

विशेष पेंशन शिविर 20 से, डीडीसी ने की अधिकारियों संग बैठक समेत बोकारो-बेरमो की 5 खबरें

Bokaro :  बोकारो जिले सभी पंचायत सचिवालयों में 20 से 22 फरवरी तक में विशेष पेंशन शिविर का आयोजन होगा. शिविर की तैयारियों को उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री जी ने गुरुवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी बीडीओ व सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे. डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों को शिविर के उद्देश्य व विभाग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया. कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. सभी योग्य लाभुकों को एमएमएसओएपीएस से जोड़ना है. जिले के डेढ़ लाख लोगों को पेंशन से जोड़ने का लक्ष्य है. उन्होंने प्रखंडवार सभी प्रखंडों को लक्ष्य की जानकारी दी और उसे शत प्रतिशत प्राप्त करने को कहा. शिविर के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश सभी बीडीओ व सीओ को दिया. शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. शिविर में ही आवेदनकर्ताओं का आवेदन जांच सत्यापित कर पोर्टल पर स्वीकृति दी जाएगी. इसके लिए कंप्यूटर आपरेटरों, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कर्मियों, सीएससी आदि को टैग करने का निर्देश दिया. उन्होंने जेएसएलपीएस महिला समूहों के सदस्यों को भी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार माध्यम से अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनने को कहा. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे.

वेदांता ईएसएल ने सियालजोरी में टेकउत्सव का किया आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/वेदांता.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील ने अपने सियालजोरी प्लांट परिसर में गुरुवार को टेकउत्सव का आयोजन किया. टेक उत्सव का उद्देश्य प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचार, सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का उद्घाटन वेदांता लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रमुख कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल और स्पार्क, अमितेश सिन्हा ने किया. ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ आशीष गुप्ता ने कहा कि संगठन के लोगों को नया करने, जुड़ने और सशक्त बनाने का अवसर है. बिजनेस पार्टनर्स ने अपनी उच्च-स्तरीय तकनीकी सफलताओं का प्रदर्शन किया. हैदराबाद, बेंगलुरू, नोएडा, कोलकाता आदि शहरों से आए स्काईलार्क ड्रोन, जार्श सेफ्टी, एड्रोइटेक, परसेप्ट्रॉन सॉफ्टवेयर लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑक्सबो इंटेलेक्ट, जियो क्लाइमेट, सेंट्रा सॉल्यूशंस, एक्सवाईएमए एनालिटिक्स, एनजी नेक्स्टटेक और सीएचआरपी बिजनेस पार्टनर सहित कुल 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

एचएमकेयू के ढोरी एरिया अध्यक्ष बने कैलाश ठाकुर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/ढोरी.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bermo : हिन्द मजदूर किसान यूनियन के झारखंड प्रदेश महासचिव सह नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय सचिव इंद्रदेव महतो ने कैलाश ठाकुर को यूनियन का ढोरी एरिया अध्यक्ष मनोनीत किया है. उन्होंने कहा कि यूनियन कोयला मजदूरों, असंगठित मजदूरों व विस्थापितों के अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहती है. कैलाश ठाकुर के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. वहीं, कैलाश ठाकुर ने कहा कि नई  जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. मौके पर क्षेत्रीय सचिव विश्वनाथ रजवार, कल्याण समिति के केवल चौहान, रवि कुमार हरि, सोहनलाल मांझी, मो. मन्नू, राजू गंझू, लखन महतो, मोहन महतो आदि मौजूद थे.

ग्रामसभा की सूची को दरकिनार करने से मुखिया संघ नाराज

Bokaro : अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में ग्रामसभा के निर्णय को दरकिनार कर नए नियम से प्राथमिकता सूची बनाने से कसमार प्रखंड मुखिया संघ नाराज है. सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड मेंबर समेत अन्य प्रतिनिधियों ने मुखिया संघ के बैनर तले गुरुवार को कसमार बीडीओ को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि डीडीसी के पत्र के आलोक में आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन के बाद विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया की अध्यक्षता में सूची का अनुमोदन किया गया. इसके बाद सूची प्रखंड कार्यालय में जमा कर दी गई. लेकिन उक्त सूची को दरकिनार कर जिला से रैंक वाइज सूची उपलब्ध कराकर इसके अनुसार जिओ टैग करने का निर्देश दिया गया है. जिला से मिली सूची में योग्य लाभुकों का नाम वरियता के आधार पर नहीं होने से ग्रामिणों में आक्रोश है. जिससे जिओ टैग करने में समस्या आ रही है. इसलिए ग्रामसभा से अनुमोदित सूची को ही प्राथमिकता दी जाए. इस मामले को लेकर गोमिया विधायक, पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व कसमार प्रखंड के दोनों जिला परिषद सदस्यों को भी ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित पहल करने की मांग की गई है. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार, मुखिया गीता देवी, परिपुषा कुमारी, मंजू देवी, विजय कुमार जायसवाल, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, ममता देवी, अमरेश महतो आदि मौजूद थे.

एसडीओ ने स्वांग में ईको पार्क निर्माण स्थल का लिया जायजा

Bermo :  सीसीएल कथारा स्वांग हवाई अड्डा क्षेत्र में ईको पार्क निर्माण का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में बेरमो एसडीओ शैलेश कुमार ने गुरुवार को हवाई अड्डा पहुंचकर पार्क स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की. हजारी पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान ने एसडीओ से कहा कि इस क्षेत्र में एकमात्र यही हवाई अड्डा है. इसलिए इसका विशेष महत्व है. इसके साथ ही यह इलाका उग्रवाद प्रभावित रहा है. इसलिए उग्रवादी घटना की स्थिति में इमरजेंसी में यहां सेना का हेलीकॉप्टर भी लैंड करते रहे हैं. यहां आसपास के युवा सेना और जिला पुलिस में बहाली के लिए प्रतिदिन अभ्यास करते हैं. आसपास के ग्रामीण और क्वार्टरों के लोग भी सुबह-शाम घूमने आते हैं. इसलिए ईको पार्क को दूसरे स्थान पर बनाया जाए. एसडीओ ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा कि यदि ग्रामीणों का विरोध है तो यहां ईको पार्क नहीं बनेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-protest-against-cmpf-scam-demand-for-cbi-investigation//">धनबाद

: सीएमपीएफ घोटाले के खिलाफ संघ का पदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//