Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही ईदगाह में अदा की गई विशेष नमाज, सेवइयों से मेहमानों का स्वागत

Barhi : बरही प्रखंड सहित विभिन्न पंचायतों में हर्षोल्लास से ईद संपन्न हो गया. कोनरा ईदगाह, रसोईया धमना, मलकोको, बिजैया, गौरिया करमा सहित विभिन्न पंचायतों में अकीदत के साथ ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई. लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. रसोईया धमना, रानीचुआं, कोयली, बेंदगी, भंडारों, दुलमहा आदि स्थानों पर भी ईद की नमाज अदा की गई. इसमें काफी संख्या में नमाजी शामिल हुए. दिन भर लच्छे-सेवइयों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया.

अलर्ट पर रही बरही पुलिस-प्रशासन

प्रखंड में ईद शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व जवान सक्रिय दिखे. सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमारी के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रही. पुलिस गश्त भी जारी रही. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो. इकबाल रजा, अल्पसंख्यक समाज कल्याण मोर्चा के विस अध्यक्ष मो. कयूम अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी मो. तौकीर अंसारी, मुखिया मो. शमशेर आलम सहित कई लोगों ने पवित्र माह रमजान की शांतिपूर्ण समाप्ति पर सबों को मुबारकबाद दी. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-officer-will-go-to-field-and-do-a-surprise-check-of-consumers-electricity-meter-team-formed/">झारखंड

: ऑफिसर फील्ड में उतर कर कंज्यूमर के बिजली मीटर का करेंगे औचक जांच, टीम गठित

राजद नेता के आवास पर ईद मिलन समारोह

राजद के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी व शांति समिति सदस्य संजर मलिक के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शहर के सभी समुदाय से लोगों ने आपस में गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी. यह सिलसिला रात तक चलता रहा. मौके पर आए अतिथियों को मीठी सेवइयों व अन्य व्यंजनों के साथ इत्र लगाकर स्वागत किया गया. इससे पहले सुबह सुलतानुल हिंद मस्जिद के इमाम अब्दुल वाहिद मिस्बाही ने विशेष नमाज पढ़ाई और परवरदिगार से देश में खुशहाली के लिए दुआएं कीं. इस मौके पर मुख्य रूप से रेलवे अधिकारी नसीम जमाल, रूपलाल यादव, डॉ. दीपक कुमार, रघुनाथ राणा, शादाब रजी, सैयद तबरेज अख्तर, बेदार सफदर, एजाज खान, शैलेश शाह, अमीन अहमद, अमजद खान, अहान, अशदउल्लाह, अमीश, अधिवक्ता जमील खान, सुखविंदर सिंह आदि शरीक हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sultanul-hind_694-1-1.jpg"

alt="" width="720" height="193" /> इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-cos-report-pradeep-bagchi-the-first-claimant-of-the-land-occupied-by-the-army-played-on-this-report/">बड़गाईं

सीओ की रिपोर्ट : सेना के कब्जे वाली भूमि के पहले दावेदार प्रदीप बागची, इसी रिपोर्ट पर हो गया खेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही