Search

 
 
 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में विशेष कार्यक्रम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज रांची के सदर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू के घातक प्रभावों और इसे छोड़ने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया.
 

Ranchi: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज रांची के सदर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू के घातक प्रभावों और इसे छोड़ने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक अनु कुमार ने बताया कि राज्य में हर साल करीब 3,500 लोगों की मौत तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है. उन्होंने कहा कि अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियां भी इस जानलेवा आदत की चपेट में आ जाएंगी.

 

Uploaded Image

 

जागरूकता रथ से गांव-गांव पहुंचेगा संदेश : इस मौके पर एक विशेष वाहन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ रांची के विभिन्न इलाकों में जाकर तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी देगा. इसमें पोस्टर, बैनर और ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा.

 

स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन: कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उन्होंने पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. एनएसएस और एनसीसी के छात्रों की भागीदारी भी सराहनीय रही.

 

सदर अस्पताल में शुरू हुआ तंबाकू निषेध केंद्र : अब सदर अस्पताल में टोबैको सेंसेशन सेंटर की शुरुआत की गई है. जहां तंबाकू छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद मिलेगी. इस केंद्र पर निःशुल्क दवाएं, परामर्श (काउंसलिंग) और थेरेपी उपलब्ध कराई जा रही है.

 

तंबाकू छोड़ो, जीवन बचाओ : चिकित्सकों ने बताया कि देशभर में हर साल लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू जनित कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से हो जाती है. यदि लोग समय रहते तंबाकू का सेवन छोड़ दें, तो इन मौतों को रोका जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही