Search

 
 
 

एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम : नूपुर ने जीता बेस्ट मदर का खिताब

 

काजल को दूसरा और भवानी को मिला तीसरा स्थान

Ranchi : रविवार को एक्वा वर्ल्ड, रांची मछली घर में मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम मदर्स डे स्पेशल का आयोजन किया गया. एक्वा की पूरी शाम मम्मियों के नाम थी. म्यूजिकल क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसका थीम मां था. सही जवाब देने वाले सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. आज की शाम का मुख्य आकर्षण बेस्ट मदर प्रतियोगिता थी. जिसमें मम्मियों को अपने बच्चों के साथ रैंप वॉक करना था और बच्चों की पसंदीदा चीजों के बारे में क्वेश्चन आंसर राउंड भी था. नूपुर ने बेस्ट मदर का खिताब जीता. काजल दूसरे स्थान पर रही और भवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं अपने बच्चों के साथ आई थी. बच्चों को 2 मिनट में `माय मदर इस द बेस्ट` प्रतियोगिता के अंतर्गत अपनी मम्मी की खूबियों को बताना था. सभी लोगों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. आज के इस कार्यक्रम का संचालन एक्वा वर्ल्ड समूह की को चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा ने किया.जबकि इस अवसर पर सुमित, संतोष, धीरज, सत्यप्रकाश, अहसान, आनंद , सरफराज, आदि उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/23-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/24-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-departments-atp-machine-operator-lost-rs-27-lakh-from-customers-in-ipl-betting/">धनबाद

: बिजली विभाग का एटीपी मशीन ऑपरेटर ग्राहकों का 27 लाख रुपये आईपीएल सट्टे में हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही