Search

 
 
 

रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम तैनात

 
Ranchi: रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और ट्रैफिक नियमों का से पालन करवाने के लिए स्पेशल क्विक रिस्पांस (एसक्यूआरटी) टीम तैनात की गई है. मंगलवार को सीसीआर से डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम को ऑन किया. डीआईजी और एसएसपी ने स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम को हरी झंडी दिखाकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए रवाना किया.बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिनभर भ्रमणशील रहते हुए रांची की ट्रैफिक दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है. इसे भी पढ़ें -श्रद्धा">https://lagatar.in/shraddha-kapoor-unfollowed-her-boyfriend-this-is-the-reason/">श्रद्धा

कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो, ये है वजह

10 बाइक की एक स्पेशल टीम बनाई गई है

रांची डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर 10 बाइक की एक स्पेशल टीम बनाई गई है. डीजीपी के आदेश पर रांची एसएसपी ने टीम गठित की है, जिसे स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम का नाम दिया गया है. इसके लिए 20 पुलिस कर्मियों को चयनित किया गया है. चयनित पुलिस कर्मियों को वायरलेस और सायरन युक्त 10 बाइक दी गई है. एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी बैठ कर ट्रैफिक को नियंत्रण करने का काम करेंगे. डीआईजी के अनुसार, शहर में अगर कहीं भी बहुत ज्यादा जाम की स्थिति होगी, वहां तुरंत स्पेशल टीम कूच करेगी और जाम को हटाने का काम करेगी.क्विक रिस्पांस टीम पूरे शहर में घूम-घूम कर जहां-तहां अपने वाहन पार्क करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-congresss-allegation-the-middle-class-suffered-loss-from-the-budget-the-rich-benefited/">लोकसभा

: कांग्रेस का आरोप, बजट से मध्य वर्ग को नुकसान, अमीरों को फायदा मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही