Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवतियों लिए विद्यालय भवन में बना विशेष कक्ष, मिलेगी ये जरूरी जानकारी…

Advertisement
Advertisement
Latehar : प्रखंड के पंचायत सचिवालय चकला में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर लैब का निर्माण किया गया है. यूनिसेफ एवं स्थानीय मुखिया रंजीता एक्का के सहयोग से पंचायत की ड्रॉपआउट रहने वाली बच्चियों के लिए माहवारी स्वच्छता से संबंधित लैब बनाया गया. इसके पूर्व मध्य विद्यालय चंदवा में एमएचएम लैब का उद्घाटन करते यूनिसेफ की वाश पदाधिकारी डॉ लक्ष्मी रंजन सक्सेना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि हर वर्ष विद्यालयों में 23% छात्राएं माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों एवं झिझक के कारण विद्यालय आना छोड़ देती हैं. स्कूल में घर जैसा माहौल मिले इसका प्रयास किया गया है. माहवारी के समय जरूरत में आने वाली सारी चीजें विद्यालय में उपलब्ध हो, इसके लिए लैब का निर्माण किया गया है. प्रखंड प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार और यूनिसेफ के द्वारा छात्राओं के हित में किए गए इस तरह के कार्य स्वागत योग्य है. वहीं चकला पंचायत मुख्यालय में बनाए गए एमएचएम लैब में एक बुक शेल्फ बनाई गई है, जहां माहवारी से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध कराने वाली किताबें रखी गई है. साथ ही साथ माहवारी के दौरान ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर आराम करने के लिए बेड एवं सिकाई करने के लिए हॉट बैग, गर्म पानी पीने के लिए इलेक्ट्रिकल केतली भी उपलब्ध कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर बच्चियों को मासिक धर्म संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध कराती रहेगी. इसे भी पढ़ें : गंभीर">https://lagatar.in/the-jailer-stopped-the-seriously-ill-former-cs-from-taking-him-to-rims-the-court-expressed-displeasure-sought-report-know-the-whole-matter/">गंभीर

रूप से बीमार पूर्व सीएस को जेलर ने रिम्स ले जाने से रोका, कोर्ट ने जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट, जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही