Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजभवन में होगी मन की बात के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रिनिंग, राज्य भर की 100 विशेष हस्तियां करेंगी शिरकत

Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 30 अप्रैल, 2023 को मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड की स्क्रिनिंग को लेकर राज भवन में की गयी तैयारी का आज अवलोकन किया. बता दें कि रांची स्थित सूचना प्रसारण मंत्रालय के विभागों आकाशवाणी, दूरदर्शन, पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राजभवन में मन की बात के एपिसोड के प्रसारण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है.  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

100 से अधिक प्रमुख हस्तियों को राज भवन में आमंत्रित किया गया 

राज्य के पद्मश्री विजेता समेत राज्य भर से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों को राज्यपाल के साथ मन की बात के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण को सुनने के लिए राज भवन में आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा झारखंड के जिन लोगों का, उनके सामाजिक योगदान के लिए, पीएम द्वारा मन की बात के विभिन्न प्रसारणों में जिक्र किया गया है, वे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही