Lagatar Desk: संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा के साथ ही सियासी गोटियां बिछने लगी है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण विधायी कामकाज किया जाएगा. ऐसे संकेत हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश कर सकती है. हालांकि, सरकार ने अभी एजेंडा नहीं बताया है.
संसद के विशेष सत्र में सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन (डीलिमिटेशन) विधेयक को फिर संसद में ला सकती है, जो अप्रैल में आगे नहीं बढ़ पाया था. लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाई गई है. प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और शीतकालीन सत्र न बुलाए जाने की आशंका ज़ाहिर की है.
इस बीच संसद के विशेष सत्र को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैंने पहले ही ऐसी टिप्पणियां न करने की अपील की है. संसद में कई सत्र होते हैं मानसून, शीतकालीन और बजट सत्र और जरूरत पड़ने पर विशेष सत्र भी बुलाए जाते हैं। संसद के भीतर सदस्य अपने विचार खुलकर रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि सदन सुचारू रूप से काम करे..."
VIDEO | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju (@KirenRijiju ) says, "The government has called for a special session, four days parliament session has been called. I have already requested the Speaker and the Chairman. 30th November and 1st December, we will have a sitting in Lok Sabha, and 2nd and 3rd December, we will have sittings in Rajya Sabha. When government calls a session or a special session, that means there are very important bills or business for the nation. As a parliamentary democracy everything has to be decided in the Parliament. That is why the members of Parliament have very special task, onerous responsibility to ensure that Parliament functions smoothly and all the members take part in the debates and discussion. Members have all the rights, all the freedom to agree or to disagree. But that has to be put in proper perspective through rules, through conventions in the floor of the House. My appeal to the members of Parliament is to ensure that Parliament functions smoothly. It is a joint responsibility of all the members to ensure that the world's largest parliamentary democracy, India should set an example. We are proud of our democracy and we must ensure that Parliament function smoothly." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2026
परिसीमन बिल की चर्चा क्यों
गौरतलब है कि संसद ने 2023 में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का क़ानून पास किया था. लेकिन आरक्षण तुरंत लागू नहीं होना था. क़ानून के मुताबिक़, इसके प्रभावी होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के संबंधित आंकड़े प्रकाशित होने हैं. परिसीमन में चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय की जाती हैं. अप्रैल 2026 में सरकार ने नई जनगणना का इंतज़ार किए बिना परिसीमन कराने और महिला आरक्षण जल्दी लागू करने का प्रस्ताव रखा था. साथ ही लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाने की बात भी थी. इसलिए बहस सिर्फ़ इस पर नहीं थी कि आरक्षण कब लागू होगा. सवाल यह भी था कि नई व्यवस्था में किस राज्य को लोकसभा की कितनी सीटें मिलेंगी.
17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट दिया. रिपोर्ट के मुताबिक़, 298 सांसदों ने संविधान संशोधन के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया. उस मतदान में दो-तिहाई समर्थन के लिए 352 वोट चाहिए थे. जो विधेयक पास नहीं हुआ, वह 2026 का संविधान संशोधन था, 2023 का महिला आरक्षण क़ानून नहीं. विशेष सत्र को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने इसके लिए जरूरी बहुमत का जुगाड़ कर लिया है.
परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र की सरकारी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, AAP सांसद संजय सिंह कहते हैं, "सबसे पहली बात, इस देश में किसी के भी साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह कोई परिसीमन विधेयक नहीं, बल्कि 'BJP जिताओ विधेयक' है। जो विपक्षी दल इसका समर्थन करने जा रहे हैं, वे अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं. इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा, क्योंकि BJP जिस तरह से चुनाव क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण करेगी, उससे वह यह सुनिश्चित कर लेगी कि वह कभी न हारे. असम और जम्मू-कश्मीर इसके उदाहरण हैं."
केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने पर सपा सांसद अवेधश प्रसाद ने कहा, "जहां तक महिला आरक्षण बिल का सवाल है, वो सर्वसम्मत से बहुत पहले पारित हो चुका है. सरकार ने उसे लागू नहीं किया। अब महिला आरक्षण बिल के बहाने कोई जबरदस्त खेल खेलना चाहते हैं.
आदिवासी सीटें प्रभावित न हो जाएं
संसद के विशेष सत्र पर JMM सांसद महुआ माजी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है, "...जब परिसीमन (delimitaton) होता है, तो विपक्ष के मन में यह आशंका होती है कि जो भी तय किया जाएगा, या सीमाओं को जिस तरह से फिर से निर्धारित किया जाएगा - चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा - उसमें कहीं न कहीं हेरफेर करने की कोशिश की जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा सकता है ताकि दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी हर जगह अपने पक्ष में परिसीमन करवा ले, जिससे केवल उन्हीं के उम्मीदवार जीतें और बाकी उम्मीदवार हार जाएं. अब हमारी पार्टी में भी यह डर है कि अगर परिसीमन होता है, तो कहीं सभी आदिवासी सीटें इससे प्रभावित न हो जाएं. अगर आदिवासी सीटें कम हो जाती हैं, तो जिन लोगों के नाम पर इस राज्य का बंटवारा हुआ और झारखंड राज्य बना, उनके अधिकार और हक खत्म हो जाएंगे, और फिर उनकी आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं बचेगा."
कांग्रेस, एनसीपी ने व्हिप जारी किया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया और उन्हें 30 नवंबर से संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया. पार्टी के मुख्य सचेतक अमोल कोल्हे की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है, ‘‘लोकसभा में 30 नवंबर से चार दिसंबर तक अत्यंत महत्वपूर्ण कामकाज होने वाला है इसलिए राकांपा (शप) के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध है कि वे बिना किसी चूक के सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.’’
सत्र के दौरान परिसीमन विधेयक पेश किए जाने की अटकलों पर NCP-SCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "सत्र की घोषणा हुई है. मेरे पास एजेंडा नहीं है. हमारी पार्टी अनुशासित पार्टी है। जिस दिन ऐलान हुआ विप जारी कर दिया गया है. मैंने बिल नहीं देखा है, जब तक बिल नहीं देखती मैं राय नहीं दे सकती."
सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी भाषा ने बताया है कि कांग्रेस ने अगले सप्ताह संसद में परिसीमन से संबंधित विधेयक लाए जाने की संभावना के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर सोमवार से दोनों सदनों में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया.
मनोज झा के सवाल ये कौन सी चाणक्य नीति है
संसद का विशेष सत्र बुलाने पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "मानसून सत्र कब खत्म हुआ था, अभी तक तो खत्म नहीं हुआ? कभी सुना है कि जाड़े की ऋतु में मानसून चल रहा हो। ये कौन सी चाणक्य नीति है? आप क्या चाहते हैं कि लोकतंत्र का गला घोंटकर रख दें? ये गला घोंटु अभियान है और ये परिसीमन तो बिल्कुल नहीं है। यह लोकतंत्र का विनाश है और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जो इनका उद्देश्य है, इन्होंने जो असम में किया, ये चाहते हैं कि पूरे देश में करें और यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है…"