Lagatar desk : हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है. यह सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे खूबसूरत मोड़ भी होता है. ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि वह अपने इस खास दिन पर सबसे ज्यादा खूबसूरत और दमकती हुई नजर आए.अगर आप भी शादी तक अपनी त्वचा को नेचुरल, हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो ये आसान स्किनकेयर टिप्स जरूर अपनाएं.
फेस आइस डिप तुरंत ताजगी और ग्लो
फेस आइस डिप यानी बर्फ वाले पानी में चेहरा डुबोना एक ट्रेंडिंग स्किनकेयर तकनीक है.यह त्वचा को तुरंत फ्रेश बनाता है, पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. शादी से पहले इसे अपनी रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
दूध और हल्दी क्लींजर
कच्चा दूध और हल्दी का मिश्रण सदियों से स्किन केयर में इस्तेमाल होता आ रहा है.
कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है
हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को खत्म करते हैं
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन त्वचा की रंगत को निखारता है और नेचुरल चमक लाता है
चावल का आटा और दूध: नेचुरल एक्सफोलिएशन
चावल का आटा और दूध मिलाकर बना क्लींजर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B स्किन टोन सुधारते हैं
टैनिंग और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है
बेसन, हल्दी और शहद: ग्लोइंग स्किन का घरेलू नुस्खा
यह मिश्रण एक बेहतरीन फेस पैक के रूप में काम करता है.
त्वचा की गहराई से सफाई करता है
टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करता है
एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को घटाते हैं
त्वचा को सॉफ्ट और रेडिएंट बनाता है

एलोवेरा जेल: सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन
एलोवेरा जेल एक माइल्ड और असरदार क्लींजर है.
यह त्वचा को बिना ड्राई किए गहराई से साफ करता है
पोर्स से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाता है
स्किन को हाइड्रेटेड और हेल्दी बनाए रखता है
Leave a Comment