Search

 
 
 

कोलकाता पुलिस की विशेष टीम टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास शांतिनिकेतन पर पहुंची

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के नोटिस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. केएमसी ने पूर्व में शांतिनिकेतन में अवैध निर्माण मामले में नोटिस दिया था. सात दिनों के समयसीमा की यह अवधि आज समाप्त हो गयी है. सूत्रों के  नुसार शांतिनिकेतन के अवैध हिस्से को गिराने का आदेश जारी किया गया है. आज इसी नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया.
 

 Kolkata : कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम आज सोमवार को  टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित आवास शांतिनिकेतन पर  पहुंची,

 

 

बता दें कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के नोटिस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. केएमसी ने पूर्व में शांतिनिकेतन में अवैध निर्माण मामले में नोटिस दिया था. सात दिनों के समयसीमा की यह अवधि आज समाप्त हो गयी है.

 

सूत्रों के  नुसार शांतिनिकेतन के अवैध हिस्से को गिराने का आदेश जारी किया गया है. आज इसी नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया.

 

इससे पूर्व अभिषेक बनर्जी ने कल कोलकाता नगरपालिका के नोटिस के जवाब में नगरपालिका अधिकारियों को एक आवेदन देकर 14 दिन का समय मांगा था. केएमसी ने समय दिया या नहीं. अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.  

 

नोटिस के बारे में पूछे जाने पर   कोलकाता के मेयर और  टीएमसी विधायक  फिरहाद हकीम ने कहा कि उन्हें नोटिस के बादे में कोई जानकारी नहीं है. कोलकाता नगर निगम के अनुसार अभिषेक बनर्जी, उनकी कंपनी और परिवार से जुड़ी 17 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं.

 

 केएमसी के अनुसार इन संपत्तियों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है.  केएमसी एक्ट, 1980 की धारा 400(1) के तहत सभी 17 पतों पर नोटिस चिपका दिये जाने की सूचना हैं.

 

खबरों के अनुसार  केएमसी के असेसमेंट विभाग ने पूर्व में अभिषेक बनर्जी से जुड़ी  42 संपत्तियों की सूची तैयार की थी, जिसे बाद में स्क्रूटनी कर  17 कर दिया गया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही