Search

 
 
 

सात अप्रैल से चलायी जाएगी रांची-देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन

 
Ranchi : देवघर">https://en.wikipedia.org/wiki/Deoghar">देवघर

से आवाजाही करनेवाले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे रांची-देवघर स्पेशल ट्रेन चलाएगी. यह सात अप्रैल से 30 जून तक चलायी जाएगी. रांची और देवघर से ट्रेनें प्रतिदिन चलायी जाएंगी. यह ट्रेन रांची से दिन के 1.20 बजे प्रस्थान करेगी. इसका मुरी आगमन 2:26 बजे, प्रस्थान 2:28 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 3:30 बजे प्रस्थान 3:40 बजे, धनबाद आगमन 5:55 बजे प्रस्थान 6:00 बजे, जामताड़ा आगमन 7:33 बजे प्रस्थान7:34 बजे, मधुपुर आगमन 8:12 बजे प्रस्थान 8:14 बजे, जसीडीह आगमन 8:55 बजे प्रस्थान 9:15 बजे एवं देवघर आगमन 10:05 बजे होगा. देवघर प्रस्थान सुबह 04:45 बजे, जसीडीह आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, मधुपुर आगमन 05:48 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, जामताड़ा आगमन 06:27 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, धनबाद आगमन 08:37 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, मुरी आगमन 11:28 बजे प्रस्थान 11:30 बजे एवं रांची आगमन 12:50 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 14 कोच, वातानुकूलित चेयर कार का 01 कोच, कुल 17 कोच होंगे. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://english.lagatar.in/karnataka-high-court-orders-inquiry-against-cm-yeddyurappas-role-in-operation-kamal/44510/">ऑपरेशन

कमल में सीएम येदियुरप्पा की भूमिका के खिलाफ होगी जांच, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया आदेश

गोरखपुर हटिया में छह कोच स्थायी रूप से बढ़ा

गोरखपुर-हटिया स्पेशल ट्रेन में 12 अप्रैल से स्लीपर क्लास के 5 कोच और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के एक कोच स्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे. कोच लगने के बाद इस ट्रेन में अब कुल 23 कोच होंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही