Search

मुंबई से रविवार को रांची स्टेशन पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

  • लोकमान्य तिलक स्टेशन से रांची के बीच केवल एक फेरा चलेगी

Ranchi : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए लोकमान्य तिलक-रांची लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह केवल एक फेरा चलायी जाएगी. ट्रेन संख्या 01123 लोकमान्य तिलक-रांची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नौ अप्रैल शुक्रवार को लोकमान्य तिलक से चलेगी.

स्टेशनों पर पहुंचने-खुलने का समय

लोकमान्य तिलक से इसका प्रस्थान रात 11.45 बजे,  भुसावल आगमन 08.00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, इटारसी आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, गया आगमन 05:10 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे एवं रांची आगमन (रविवार ) 11:00 बजे होगा.

स्पेशल ट्रेन में 21 कोच होंगे

ट्रेन संख्या 01124 रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल 11 अप्रैल रविवार को रांची से चलेगी. रांची स्टेशन से इसका प्रस्थान रात 9:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, गया आगमन 03:05 बजे प्रस्थान 03:10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 06:05 बजे प्रस्थान 06:15 बजे, इटारसी आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, भुसावल आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे एवं लोकमान्य तिलक आगमन मंगलवार सुबह 7:25 बजे होगा. इनमें एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 12 कोच, स्लीपर के 05 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, कुल 21 कोच होंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp