Search

 
 
 

सिकंदराबाद और जसीडीह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

 
Ranchi : यात्रियों की सुविधा के लिए सिकंदराबाद-जसीडीह-सिकंदराबाद वाया-रांची स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 07323 सिकंदराबाद-जसीडीह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सिकंदराबाद से रात 1 बजकर 35 मिनट में चलेगी. जो दूसरे दिन सुबह 9 बजकर 45 मिनट में गोंदिया पहुंचेगी. यह ट्रेन बिलासपुर, राउरकेला होते हुए रांची हटिया रात 10 बजकर 30 मिनट में और रांची स्टेशन 10 बजकर 50 मिनट में पहुंचेगी. वहीं मुरी, बोकारो स्टील सिटी धनबाद होते हुए जसीडीह रविवार को सुबह सात बजे पहुंचेगी. (पढ़ें, ढुल्लू">https://lagatar.in/dhullu-mahto-jaleshwar-mahto-polling-agents-statement-recorded-in-hc-witness-says-peaceful-polling-took-place/">ढुल्लू

महतो v/s जलेश्वर महतो: HC में पोलिंग एजेंट का बयान दर्ज, गवाह ने कहा शांतिपूर्ण मतदान हुआ था)

23 जनवरी को जसीडीह से चलेगी एक ट्रिप

जसीडीह-सिकंदराबाद वाया-रांची स्पेशल ट्रेन 23 जनवरी सोमवार को जसीडीह से एक ट्रिप चलेगी. जसीडीह से ट्रेन सोमवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट में चलेगी. यह धनबाद बोकारो स्टील सिटी मुरी होते हुए रांची दूसरे दिन रात 8 बजकर 55 मिनट और हटिया 9 बजकर 20 मिनट में पहुंचेगी. दोबारा यह राउरकेला, बिलासपुर, गोंदिया होते हुए सिकंदराबाद मंगलवार को शाम 7 बजकर 30 मिनट में पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-organized-run-for-road-safety-in-road-safety-week/">कोडरमा:

सड़क सुरक्षा सप्ताह में रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन

ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

यात्रियों को ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इन ट्रेनों में जनरेटर यान का एक कोच, एसएलआरडी का एक कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के दो कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 10 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के चार कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच होंगे. यानी ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 21 कोच होंगे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-jan-aushadhi-kendra-became-den-pickpockets-mobile-theft-of-patient-who-came-take-medicine/">रिम्स

जन औषधि केंद्र बना पॉकेटमारों का अड्डा, दवा लेने आए मरीज की मोबाइल चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही