Search

धनबाद होकर सिकंदराबाद-जसीडीह के बीच 20 व 23 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) होकर सिकंदराबाद व जसीडीह के बीच ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ व लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने सिकंदराबाद-जसीडीह-सिकंदराबाद के लिए एक-एक फेरे की स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. स्पेशल ट्रेन (नंबर 07323) 20 जनवरी को सिकंदराबाद से खुलेगी और 21 जनवरी को अहले सुबह 3:45 बजे धनबाद पहुंचेगी. यहां 5 मिनट ठहराव के बाद जसीडीह के लिए प्रस्थान कर जाएगी. वहीं ट्रेन नंबर 07324 जसीडीह से 23 जनवरी को खुलकर 4:15 बजे धनबाद पहुंचेगी. यहां से सिकंदराबाद के लिए प्रस्थान कर जाएगी. यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग">https://lagatar.in/breaking-jharia-rocked-by-bomb-blasts-more-than-a-dozen-injured/">ब्रेकिंग

: बम विस्फोटों से दहला झरिया, एक दर्जन से अधिक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp