Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरा, सासाराम और एर्नाकुलम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आरा रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जून से प्रत्येक शनिवार को चलायी जाएगी. यह ट्रेन रांची से रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:55 बजे आरा पहुंचेगी. आरा से यह ट्रेन 27 जून से प्रत्येक रविवार को दिन के 10:00 बजे प्रस्थान कर रात 8:10 बजे रांची पहुंचेंगी. ट्रेन रांची से मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम होते हुए आरा तक आवाजाही करेगी. हटिया एर्नाकुलम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 जून से प्रत्येक सोमवार को हटिया से किया जाएगा. हटिया से यह ट्रेन शाम को 6:25 बजे एर्नाकुलम के लिए प्रस्थान करेगी, जो बुधवार को दिन के 9:45 बजे एर्नाकुलम आएगी. वहीं एर्नाकुलम से यह ट्रेन एक तारीख से प्रत्येक गुरुवार को हटिया स्टेशन के लिए चलायी जाएगी. एर्नाकुलम से इसका प्रस्थान रात 11:25 बजे होगा, जो शनिवार को दिन के 2:35 बजे हटिया आएगी. यह ट्रेन हटिया से राउरकेला, संबलपुर, रायगड़ा, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, काटपाड़ी होते हुए एर्नाकुलम तक के लिए आवाजाही करेगी.

इसे भी पढ़ें - साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-notorious-criminal-sohail-hussain-shot-dead-by-criminals/92146/">साहिबगंज:

कुख्यात अपराधी सोहेल हुसैन की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन 23 जून से सप्ताह में 6 दिन चलायी जाएगी

रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन 23 जून से सप्ताह में 6 दिन चलायी जाएगी. शनिवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. रांची से इसका प्रस्थान शाम 5:00 बजे होगा जो देर रात 1:00 बजे सासाराम पहुंचेगी. वहीं सासाराम रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून से सप्ताह में 6 दिन के लिए होगा. यह ट्रेन रविवार को नहीं चलाई जाएगी. सासाराम से ट्रेन का प्रस्थान सुबह 3:40 बजे होगा, जो दिन के 10:15 बजे रांची पहुंचेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही