Search

विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप : खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Ranchi : खेल विभाग के तत्वावधान में 11 जून तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के दसवें दिन सुबह के सत्र में साई के विनोद कुमार सिंह ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एबीसी से संबंधित अलग एक्सरसाइज का अभ्यास कराया. दोपहर सत्र में सुखदेव मोहंता (टाटा फुटबॉल अकादमी) स्टेटिकल एक्सरसाइज, डायनेमिक एक्सरसाइज, इंजुरी से बचाव एवं उपचार, मसाज, फिजियोथेरेपी उपचार से जुड़ी जानकारी दी. मौके पर खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, योगेश यादव,अंजलुषस तिर्की, वीणा केरकेट्टा, प्रतिमा बरवा, अजय सुभाष तिर्की, करूणा पूर्ति, बीएस राव, हरेंद्र सिंह, करुणा पूर्ति, गोपाल तिर्की समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-the-schemes-in-kanke-block/">रांची

डीसी ने कांके प्रखंड में योजनाओं का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//