Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें: रांची रेल मंडल की विशेष पहल

Ranchi: रांची रेल मंडल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए किया जाएगा.

 

रांची होकर गुजरने वाली ट्रेनें


•    चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से चलेगी.


•    रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल: 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से रवाना होगी.


•    दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल: 19 और 20 अक्टूबर को वाया रांची चलेगी.


•    रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से चलेगी.


•    आनंद विहार-रांची स्पेशल: 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे आनंद विहार से चलेगी और सोमवार सुबह 5 बजे रांची पहुंचेगी.

 

अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें


•    अजमेर-रांची स्पेशल: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार अजमेर से रात 11:50 बजे चलेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी.


•    रांची-अजमेर स्पेशल: 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को रांची से रवाना होगी.


•    संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल: 24 नवंबर तक हर सोमवार संतरागाछी से और 27 नवंबर तक हर गुरुवार अजमेर से रवाना होगी.


•    भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से और 1 दिसंबर तक धनबाद से चलेगी.


•    कोयंबटूर-धनबाद-कोयंबत्तूर स्पेशल: 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को कोयंबटूर से और 1 दिसंबर तक हर सोमवार धनबाद से रवाना होगी.


•    पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल: 6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार पोत्तनूर से और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार बरौनी से चलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही