Ranchi : दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे रांची से बनारस और प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा. ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया जायेगा. नवंबर में यह ट्रेन तीन-तीन फेरा चलेगा.
ट्रेन संख्या 08639 रांची-प्रयागराज रामबाग स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 6, 13 और 20 नवंबर को रांची से शाम 6:25 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी स्टेशन होते हुए शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 08640 प्रत्येक शनिवार को 7, 14 और 21 नवंबर को प्रयागराज रामबाग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी. यह वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा स्टेशन होते हुए रविवार रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी.
स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 22 कोच होंगे.