Search

 
 
 

दुर्गा पूजा पर धनबाद जिले के 22 थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

 

डीसी-एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश, मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती

जिला नियंत्रण कक्ष 20 से 25 अक्टूबर तक रहेगा सक्रिय

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में दुर्गोत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. जिले को 7 जोन में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 22 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस संबंध में डीसी व एसएसपी ने शुक्रवार को संयुक्त आदेश जारी किया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए है. साथ ही पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता लगातार गश्ती करेगा. इसके अलावा यातयात नियमों का पालन सख्ती से कराने का आदेश दिया गया है. यह आदेश 20 से 25 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा.

7 जोन में इन पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेवारी

धनबाद जोन में भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा तथा डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, कतरास ज़ोन में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता  चंदन कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू, चिरकुंडा ज़ोन में कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद  रामेश्वर सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदय रजक तोपचांची ज़ोन में डीआरडीए मुमताज अली अहमद तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची,  झरिया जोन में राज्य कर संयुक्त आयुक्त अमर कांत ठाकुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी गोविंदपुर जोन में जिला खनन पदाधिकारी  मिहीर सालकर तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक, टुंडी ज़ोन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी  प्रदीप कुमार शुक्ला तथा  अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

जिला नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों पर करें शिकायत

जिला नियंत्रण कक्ष इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के रूप में शुक्रवार से काम करना शुरू कर दिया है. जिला नियंत्रण कक्ष का व्हाट्सएप नंबर 8539984741 भी जारी किया गया है. लोग अपनी समस्या की जनाकरी इस नगर पर दे सकते हैं. इसके अलावा 0326-2311217, 0326-2311807, 112, 100 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. नियंत्रण कक्ष पूजा समाप्ति तक 24 घंटे काम करेगा.

इन थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर तथा कतरास थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelers-shops-shutter-broken-jewelery-worth-thousands-stolen-along-with-cash/">धनबाद

: ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ नकदी सहित हजारों के जेवरात की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही