Search

बोकारो के सभी केंद्रों में विशेष मतदाता शिविर

बोकारो : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को बोकारो जिले के सभी मतदान केंद्रों पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दो दिवसीय  है. सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मौजूद थे. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लोगों द्वारा प्रपत्र छह (नया नाम जोड़ने के लिए) प्रपत्र सात (नाम हटाने के लिए मृत – स्थानांतरित) प्रपत्र आठ (संशोधन के लिए नाम उम्र एवं अन्य त्रुटि) प्रपत्र आठ क (एक ही विधानसभा में पता बदलने के लिए) आवेदन जमा किया गया. विशेष शिविर का निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों ने अपने – अपने आवंटित प्रखंड में किया. उप विकास आयुक्त  जय किशोर प्रसाद ने चंदनकियारी प्रखंड, अपर समाहर्ता सादात अनवर ने पेटरवार प्रखंड, अनुमंजल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावात ने चास प्रखंड, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो  अनंत कुमार ने गोमिया प्रखंड, जिला परिवहन पदाधिकारी  संजीव कुमार ने चंद्रपुरा प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता जेम्स सुरीन ने  नावाडीह प्रखंड, आवासीय दंडाधिकारी  मनीषा वत्स ने जरीडीह प्रखंड, उप निर्वाचन पदाधिकारी  विवेक सुमन ने कसमार प्रखंड एवं कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो  छविवाला बारला ने बेरमो प्रखंड का निरीक्षण किया. सभी पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल एजेंट को जरूरी दिशा – निर्देश दिये. अगर आप दिव्यांग है और आपकी उम्र 18 वर्ष है, आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आपके पास मौका है मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 24 नवंबर को दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें : मृत">https://lagatar.in/the-relatives-of-the-deceased-ajay-das-are-still-waiting-for-justice/">मृत

अजय दास के परिजनों को अब भी इंसाफ का इंतजार [wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//