Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल की विदाई के कयास, बगावत के बीच टीएस सिंह देव के हाथ में सत्ता सौंपने के पक्ष में राहुल गांधी!

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में अब कमान टीएस सिंह देव के हाथ में सौंप देनी चाहिए. और यह सबकुछ बिना किसी विवाद के होना चाहिए.  सूत्रों के अनुसार  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यही इच्छा जताई है, बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के खिलाफ टीएस. सिंह देव गुट का बागी रुख बरकरार है और उन्हें  हटाने की मांग उठ रही है. खबर है कि आज शुक्रवार को एक बार फि दिल्ली में राहुल गांधी  से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की मुलाकात होनेवाली है. कहा जा रहा है कि मुलाकात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भविष्य को देखते हुए निर्णायक हो सकती है. पिछले दिनों राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज में साफ बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि, वह भी पूरी तरह से हार मानने को तैयार नहीं हैं.   कांग्रेस के पास इस वक्त राज्य में कुल 70 विधायक हैं. इसके बावजूद पार्टी अपने ही संकट से जूझ रही है.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं

छत्तीसगढ़ में इन दिनों राजनीतिक तापमान चरम पर है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं और भूपेश बघेल की कुर्सी खतरे में बतायी जा रही है. बदलते घटनाक्रम के बीच सीएम बघेल के करीबी विधायकों के दिल्ली पहुंचने की खबर है. देर रात से ही विधायकों के दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया था. बताया जा रहा है कि कुछ विधायकों ने सीनियर नेता पीएल पुनिया से भी मुलाकात की. खबरों के अनुसार लगभग 36 विधायक राजधानी पहुंच चुके हैं, जिनमें दो मंत्री भी हैं. इसे भी पढ़ें : ISIS">https://lagatar.in/isis-released-photo-of-suicide-bomber-of-kabul-airport-more-than-100-dead/142712/">ISIS

K ने जारी की काबुल एयरपोर्ट के आत्मघाती हमलावर की तस्वीर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत  

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ शिवराज डहरिया भी दिल्ली पहुंचे

दिल्ली पहुंचने वाले मंत्रियों में पीएल पुनिया के खासमखास  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ शिवराज डहरिया शामिल हैं, विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, विनय जयसवाल, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, कुलदीप जुनेजा, आशीष छाबड़ा, शकुंतला साहू, देवेंद्र यादव, शिशुपाल शोरी, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विनय भगत, प्रकाश नायक, किश्मत लाल मंद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं.

ढाई-ढाई साल के सीएम पद पर विवाद बरकरार

हालांकि कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुंचने की खबर पर पीएल पुनिया और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सफाई देते हुए कहा कि किसी को भी आलाकमान ने दिल्ली तलब नहीं किया है. जान लें कि राज्य में ढाई-ढाई साल के सीएम पद पर विवाद बरकरार है. सूत्रों के अनुसार दिल्ली पहुंचे विधायक कांग्रेस आलाकमान से राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे. दिल्ली रवाना होने वाले विधायक देवेंद्र यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा था कि सीएम बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रही है. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-august-27/142677/">सुबह

की न्यूज डायरी।27 अगस्त।दिल्ली में सीएम।CBI रेड।नौकरी के नाम पर ठगी।काबुल बम धमाके में 13 मरे।कोरोना ब्लास्ट।कई खबरें और वीडियो

विधायकों को आलाकमान ने तलब नहीं किया

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि किसी कांग्रेस विधायक को आलाकमान ने दिल्ली नहीं बुलाया है. उन्होंने विधायकों से अपील की थी कि वह आलाकमान के निर्देशों का पालन करें और पार्टी के अनुशासन को बनाये रखें. मरकाम ने कहा था कि खबरें आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया है. कहा कि मुझे हाईकमान से कोई समन नहीं मिला है. विधायकों को भी नहीं बुलाया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही