Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा गर्म है. जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है. इन पोस्टरों में निशांत की तस्वीर के साथ संदेश लिखा गया है, जिससे राज्य की सियासी माहौल गरमाया हुआ है. इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत में ऐसे कई नेता हैं, जिनके बच्चे और परिवार वाले राजनीति में आये हैं. अगर नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो इसमें चर्चा की क्या बात है, वे योग्य और सक्षम हैं, अगर वो आना चाहते हैं तो आएं. हम स्वागत करेंगे. https://twitter.com/AHindinews/status/1901543148712800685
सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, पोस्टरों से पटा जदयू कार्यालय
Last Updated: Mar 17, 2025 12:00 AM (IST)