Search

 
 
 

नागपुर में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत 5 की मौत

 
Nagpur :  महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. पहला सड़क हादसा नागपुर के कामगर नगर में हुआ, इसमें एक दंपती की मौत हो गयी. वहीं दूसरा सड़क हादसा विहिरगांव में हुआ, यहां भी दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीसरा सड़क हादसा परदी इलाके में हुआ. इसमें एक युवती की मौत हो गयी. पहला सड़क हादसा :  जानकारी के अनुसार, देवानंद (43 वर्षीय) और अपनी पत्नी सोनी (39 वर्षीय) किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने कामनगर पहुंचे थे. रात को बाइक से वापस लौटने के दौरान कामगर नगर में किसी ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी और फरार हो गये. इस हादसे में पति-पत्‍नी की मौत हो गयी. तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दूसरा सड़क हादसा :  राहुल संतोष राउत (34 वर्षीय) और लक्ष्मण दादाजी धींगरे (42 वर्षीय) मिनी ट्रक से कहीं जा रहे थे. विहिरगांव इलाके में ट्रक ने उनके मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं ट्रक के भी परखच्चे उड़ गये. तीसरा सड़क हादसा :  अकांक्षा पाटिल  (20 वर्षीय) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थीं. परदी इलाके में बाइक का संतुलन बिगड़ा और वो बाइक से गिर गयी. जबतक वह संभल पाती पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदते हुए पार हो गया. जिससे आकांक्षा की घटनास्‍थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही