Search

 
 
 

विशेष प्रशिक्षण में स्पीड ट्रेनिंग वर्क आउट कराया

 
Ranchi : झारखंड सरकार के तत्वावधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल,एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के वॉलीबाल,बैडमिंटन के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के बारहवें दिन सुबह सत्र में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में साई के कोच बिनोद कुमार सिंह ने स्पीड ट्रैनिंग वर्क आउट कराया. दोपहर में स्ट्रेंथ एंड कांडिसनिंग एक्सपर्ट भारतीय खेल प्राधिकरण पूर्व मुख्य प्रशिक्षक त्रितेश गुहा (कोलकाता) ने प्रियोडाईजेशन के अंतर्गत प्रिपेट्री फेज 1,प्रिपेट्री फेज 2, प्रिपेट्री फेज 3, कंपटीशन फेज, ट्रांजिकसन फेज, ट्रेनिंग प्लान तैयार करने समेत खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार सम्बन्धी जानकारी दी. वहीं शाम में स्पेसीफिक खेल अन्तर्गत सभी 6 खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रदान किया.  इस मौके पर खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक साझा देव शंकर दास, रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, योगेश यादव,अंजलुषस तिर्की ,प्रतिमा बरवा, भरत साह,बी. एस. राव, नीरज, गोपाल तिर्की, रीता, एतवा तिग्गा, आदम हाेरो,समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस,आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हम">https://lagatar.in/we-will-not-improve-corporation-recovered-12-lakh-fine-in-four-years-from-vehicles-in-no-parking/">हम

नहीं सुधरेंगे : नो पार्किंग में वाहनों से निगम ने चार साल में वसूले 12 लाख फाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही