Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा-पीरपैंती नई रेल लाइन के भू-अर्जन में लाएं तेजी : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
भू अर्जन विभाग के साथ उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Godda : गोड्डा से पीरपैंती तक नई रेल लाइन बिछाने के कार्य में उपायुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया है. उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक में विभाग से प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. बैठक में सड़क व रेलवे लाइन निर्माण परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि व भवन के मुआवजा भुगतान में हुई प्रगति की जानकारी ली. उपायुक्त ने मुख्य रूप से हंसडीहा से महगामा फोर लेन एनएच-133 चालू परियोजना पर चर्चा की. जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के तहत कुल सभी अधियाचित-57 मौजा का एवार्ड घोषित किया गया है. वहीं महागामा अंचल अंतर्गत सभी 05 मौजा, पथरगामा के सभी 20 मौजा, पोड़ैयाहाट के सभी 09 मौजा व गोड्डा अंचल अंतर्गत 23 मौजा के विवादरहित एवाडियों को भुगतान किया जा चुका है. विवादित मामलों की विधिवत सुनवाई कर भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. वहीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि गोड्डा से पीरपैंती रेलवे लाइन निर्माण से संबंधित सभी 69 मौजा में धारा 19 की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. आपत्ति आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिसका निष्पादन कर एवार्ड घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त नेजिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, उनके मामले में अधिग्रहित भूमि व भवन संपदा के हितबद्ध व्यक्तियों को मुआवजा भुगतान की कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=732995&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही