Search

बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार अल्टो ने एक स्कूटी और कार को मारी टक्कर, दो घायल

Jamshedpur :  जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने पोस्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी को टक्कर मारी और फिर आगे जाकर एक स्विफ्ट कार से जा भिड़ी. इस हादसे में दो लोग घायल हो गये, जिन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अल्टो कार काफी तेज गति से सड़क पर जा रही थी. बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. उसने सामने से आ रही एत स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

स्कूटी से टकराने के बाद भी कार नहीं रुकी और आगे जाकर एक स्विफ्ट कार से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है.हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. 

 

आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया. स्कूटी चालक और स्विफ्ट कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका टीएमएच में इलाज चल रहा है,

 

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.  पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना केवल तेज रफ्तार के कारण हुई या फिर चालक किसी अन्य वजह, जैसे नशे की हालत में वाहन चला रहा था. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//