Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर हुई सड़क हादसे में अंकित सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि हरमू की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार ने स्कूटी सवार अंकित को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित स्कूटी से काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद अरगोड़ा चौक पर जुटे लोग.
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शुक्रवार की देर रात की है. अंकित अपने दोस्तों के साथ अरगोड़ा की ओर से कटहल मोड़ स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान हरमू की तरफ से आ रही बलेनो कार ने अरगोड़ा चौक के पास उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

दुर्घटनाग्रस्त कार का बोनट का हिस्सा.
दुर्घटना के कारण कार का बंपर टूटकर सड़क पर गिर गया. कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया है. पुलिस चालक की तलाश में जुटी है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.