Search

 
 
 

Saraikela News: टाटा-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में पीछे बैठे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद काफी देर तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने एक निजी कंपनी की एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा.

 

सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

 

घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. समाचार लिखे जाने तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही