Search

 
 
 

हजारीबाग : डीएमएफटी मद का 70% हिस्सा उच्च प्राथमिकता वाले सेक्टर में करें खर्च : सांसद

 
Hazaribagh : डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक सोमवार को डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में सांसद हजारीबाग जयंत सिन्हा ने कहा डीएमएफटी मद से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप प्रभावित इलाकों में प्राथमिक सेक्टर खासकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला एवं बाल विकास एवं द्वितीयक सेक्टर में कौशल विकास प्रशिक्षण सहित खनन प्रभावित इलाकों में आधारभूत सुविधाएं, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. वहीं समय पर योजनाएं पूरी हों, इसको सुनिश्चित करना सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेवारी है. उन्होंने बताया कि डीएमएफटी मद का 70 प्रतिशत हिस्सा उच्च प्राथमिकता वाले सेक्टर में खर्च किया जाता है. जिला प्रशासन खनन प्रभावित इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, बाल व महिला कल्याण सहित मूलभूत सुविधाओं में गुणात्मक व मात्रात्मक सुधार के लिए लोगों को ध्यान में रखकर कई तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है.

जिले के 436 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को मंजूरी

बैठक में जिले के सभी 436 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को डीएमएफटी मद से नया भवन निर्माण की मंजूरी दी गई. इसके लिए मॉडल एस्टीमेट व पोषक इलाकों में जमीन चिह्नित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए. बैठक में खनन प्रभावित इलाकों के गावों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को घर पर पहुंचाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल वाहन, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ उपलब्ध कराने की मंजूरी देते हुए अगली बैठक में प्रस्ताव को अनुमोदित करने को कहा गया.

सिंचाई योजना पर विशेष योजना प्रस्तावों को तैयार करने का निर्देश

इसके अलावा डीएमएफटी से किसानों के लिए सिंचाई योजना पर विशेष योजना प्रस्तावों को तैयार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायतों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र सह सामुदायिक भवन निर्माण, अंबेडकर पुस्तकालय का निर्माण प्रस्ताव तैयार करने की मांग जनप्रतिनिधियों की ओर से रखी गई. सांसद ने जनप्रतिनिधियों को कहा कि खनन प्रभावित गांवों की ग्रामसभा से जनोपयोगी योजना को पारित कर जिले में स्थानीय एमएलए या उचित माध्यम से भेजा जाये, ताकि योजना डीएमएफटी से ली जा सके.

डीएमएफटी की बैठक में किए गए सम्मानित

डीएमएफटी न्यास परिषद में पीएचसी जरबा, चुरचू में बेहतरीन सेवा के लिए एमओआईसी अशोक राम, डॉ. सत्यम कुमार और एएनएम रानी कुमारी को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कैंटीन समेत दो अन्य योजनाओं का उद्घाटन

इस दौरान डीएमएफटी मद से सदर अस्पताल में निर्मित कैंटीन का ऑनलाइन उद्घाटन कर सखी मंडल को संचालन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई. साथ ही छह मीडिल स्कूल के उन्नयन कार्य और कजरी कॉटन बुनकर उत्पादन केंद्र का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/student-leaders-will-gather-in-ranchi-on-july-3-will-review-the-movement-devendra-mahato/">3

जुलाई को रांची में जुटेंगे छात्र नेता, आंदोलन की समीक्षा करेंगे : देवेंद्र महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही