Search

 
 
 

पीएम मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

 
Ranchi/ Deoghar : 12 जुलाई को पीएम मोदी देवघर आ रहे हैं. पीएम वायुसेना के विशेष विमान से देवघर आयेंगे. जिसको लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी की टीम शनिवार को देवघर पहुंच गई है. टीम में एसपीजी के आईजी, तीन एआइजी रैंक के अधिकारी और एक अन्य अफसर शामिल हैं. एसपीजी के कई अधिकारी और जवान भी आज शाम तक देवघर पहुंच जाएंगे. पढ़ें - पायल">https://lagatar.in/payal-rohatgi-and-sangram-singh-will-take-seven-rounds-today-sangeet-ceremony-couple-did-romantic-dance/">पायल

रोहतगी और संग्राम सिंह आज लेंगे सात फेरे, संगीत सेरेमनी में कपल ने किया रोमांटिक डांस
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/treatment-of-patients-going-on-the-floor-of-sadar-hospital-in-bokaro-doctors-do-not-even-come-to-see/">बोकारो

के सदर अस्पताल के फर्श पर चल रहा मरीजों का इलाज, डॉक्टर तक नहीं आते देखने

एसपीजी का टीम लेगी जायजा

एसपीजी की टीम एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और देवघर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल और जिस रूट से पीएम गुजरेंगे वहां जायजा लेगी. सभी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच करेंगे और स्टेट पुलिस के साथ कॉ-रिर्डिनेट करेंगे. साथ ही साथ कहां क्या सुरक्षा के इंतजाम किये जाएंगे, इस संबंध में एसपीजी के अधिकारी डीसी और एसपी सहित अन्य बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-magistrates-will-be-posted-in-all-seven-zones-for-peace-and-order-in-bakrid/">धनबाद:

 बकरीद में शांति-व्यवस्था के लिए सभी सात जोन में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

वायुसेना के विमान से आयेंगे पीएम

12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से एक बजे के करीब देवघर एयरपोर्ट पर आएंगे. इसके बाद वह सीधे एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे. करीब एक घंटे का कार्यक्रम एयरपोर्ट पर होगा. यहां के बाद प्रधानमंत्री बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 20-25 मिनट तक पूजा अर्चना करेंगे. मंदिर से वह लगभग 3.15 बजे देवघर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना हो जायेंगे. इसे भी पढ़ें - नितिन">https://lagatar.in/petrol-will-not-be-needed-in-india-in-next-five-years-claims-nitin-gadkari/">नितिन

गडकरी का दावा, अगले पांच साल में भारत में पेट्रोल की नहीं होगी जरूरत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही