: लूटकांड मामले में तीन आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप
थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि ट्रक की तलाशी में 38 प्लास्टिक के ड्रम में शराब बनाने वाली स्पिरिट मिली. प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर कुल 7600 लीटर अवैध स्पिरिट तथा 252 कार्टून में शराब की खाली बोतलें मिलीं. प्रत्येक कार्टून में 20 खाली बोतलें कुल 5040 खाली बोतलें एवं ट्रक के केबिन से तीन विभिन्न नंबर प्लेट मिले. सभी को जब्त कर लिया गया. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या-85/23 दिनांक 17/03/23 के तहत उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज किया गया. चौपारण पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है. जब्त की गई स्पिरिट और शराब की खाली बोतलों की अनुमानित कीमत करीब 14-15 लाख रुपए है. इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक मनोज सिंह, लक्ष्मण तिवारी और सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fir-lodged-against-150-unknown-including-nine-nominated-in-case-of-ruckus-in-barsol-police-station/">बहरागोड़ा: बरसोल थाना में हंगामा करने के मामले में नौ नामजद समेत 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]

Leave a Comment