मसीही विश्वासियों में शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने में मिलेगी मदद - डेविड Ranchi : संत पॉल्स हाई स्कूल मैदान, चर्च रोड में अच्छा चरवाहा विषय पर दो दिवसीय (एक और दो मार्च) आत्मिक जागृति सभा का आयोजन किया जायेगा. संत पॉल्स कथीड्रल पास्टोरेट समिति के तत्वाधान में आयोजित सभा की शुरुआत शाम पांच बजे से होगी, जो रात के 9.30 बजे चलेगी. मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से अंतरराष्ट्रीय सुसमाचार प्रचारक डॉ. आचार्य विकास मसीह और आराधना गायक पास्टर विलियम मसीह उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी सीएनआई चर्च के पुरोहित डेविड ने दी.
रांची : आत्मिक जागृति सभा एक और दो मार्च को, जुटेंगे राज्य भर के मसीही समुदाय
Last Updated: Feb 19, 2025 12:00 AM (IST)