Search

आध्यात्मिक आयोजनों से मिलता है सकुन: राजधनी यादव

Latehar: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि अध्यात्मिक आयोजनों में भाग लेने से सुकुन व शांति का आभास होता है. जहां कहीं भी अध्यात्मिक कार्यक्रम या आयोजन होते हैं, वहां एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. श्री यादव प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के धमर्पुर पंपू कल स्थित आश्रम में मम्मा की 59 वीं पुण्य स्मृति के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि यह संस्था देश में एक संस्कारयुक्त माहौल तैयार कर रही है. संस्था का कार्य बहुत ही नेक और सराहनीय है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र की संचालिता अमरमणि बहन ने कहा कि मम्मा का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली था. उन्होंने ऐसी स्थिति प्राप्त कर ली थी कि उनकी मात्र एक दृष्टि से सामने वाली आत्मा का मन पवित्र और शांत हो जाता था. उनका निर्मल चरित्र हम सबों के लिए प्रेरणादायी है. मम्मा की तरह सहनशील, मधुर व नम्र व दैवीय गुण अतुल्नीय थी. इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों को इश्वरीय उपहार भेंट किया गया. मौके पर बद्री, चूड़ामणी, अनलि, रंजम, प्रीति, रामशीला, रंजू, प्रीति, लीलीावती व किरण समेंत कई बीके भाई व बहन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-stock-of-anti-snack-bite-venom-and-bleaching-power-exhausted-in-jamshedpur-sadar-hospital/">Jamshedpur

: जमशेदपुर सदर अस्पताल में एंटी स्नैक बाइट वेनम एवं ब्लीचिंग पावर का स्टॉक खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//