Search

 
 
 

यज्ञ से आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति होती है : मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को हुआ. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल शाहपुर पहुंचे और भक्तिभाव से कलश यात्रा में शामिल हुए. ढोल, ताशा और डीजे पर भक्ति गीतों के धुन के बीच श्रद्धालुओं का जत्था कलश लेकर जल भरने पहुंचा. विधायक ने यज्ञ स्थल पर कलश उठाने वाले व्रती को जाता नदी की ओर प्रस्थान किया और खुद भी धर्मध्वज हाथों में लेकर कलश यात्रियों के साथ चले. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uncle-injured-his-nephew-by-hitting-him-with-a-rod-in-a-property-dispute/">जमशेदपुर

: संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे को रॉड से मार किया घायल

यज्ञ से सुख और शांति की प्राप्ति- मनीष जायसवाल

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यज्ञ से जहां क्षेत्र और समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है, वहीं आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है. उन्होंने शाहपुर वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि यज्ञ के दौरान पूरी तरह साथ सात्विक और मन को एकाग्र रखते हुए अध्यात्म की अनुभूति में खो जाएं, तभी यज्ञ की महत्ता सार्थक होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व मुखिया शाहपुर प्रेमचंद प्रसाद, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, ढोठवा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव, मिथिलेश राणा, यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष अनुज राणा, उपाध्यक्ष बालेश्वर राणा, सचिव अशोक राणा, उप सचिव विजय राणा, कोषाध्यक्ष प्रकाश राणा, उप कोषाध्यक्ष रंजीत राणा, सदस्य द्वारिका राणा, श्यामलाल राणा, गोवर्धन राणा, चंदर राणा, फालेंद्र राणा, भरत राणा, बीरेंद्र राणा, शंकर राणा, रामदीप राणा, मुकुंद राणा, महेश राणा, पवन राणा, राजेंद्र राणा, किशोरी राणा, अजीत राणा, दिनेश्वर राणा, विनोद राणा, उमेश भगत, दिगम्बर प्रसाद, भुनेश्वर राणा, आनंद राणा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/baby-born-with-ivf-technique-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में आईवीएफ तकनीक से बच्ची का जन्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही