Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार महागठबंधन में रार, जीतन मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया

Patna :  2024 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार महागठबंधन में रार आ गयी है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. संतोष सुमन बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री थे. संतोष सुमन ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है कि जब नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-taunt-on-lalu-yadav-family-political-parties-work-to-loot-the-youth/">पीएम

मोदी का लालू यादव पर हमला, ‘परिवारवादी’ राजनीतिक दलों ने ‘रेट कार्ड’ से सिर्फ युवाओं को लूटा)

हम का जेडीयू में विलय संतोष सुमन को मंजूर नहीं, इसलिए दिया इस्तीफा

इस्तीफा के बाद संतोष सुमन ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय चाहते थे. जो उन्हें मंजूर नहीं था. इसलिए उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं लेसी सिंह ने कहा कि इस्तीफे से महागठबंधन पर असर नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-widow-woman-forced-to-live-in-the-open-zip-members-came-forward-to-help/">पलामू:

खुले आसमान में रहने को मजबूर विधवा महिला, मदद के लिए आगे आए जिप सदस्य

लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे जीतन मांझी

बता दें कि एक दिन पहले ही जीतन मांझी ने 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था. हालांकि उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उनके नेता हैं. मुझे उम्मीद हैं कि विपक्षी दलों के लोग एकजुट होंगे और सभी को कामयाबी मिलेगी. वहीं जीतन मांझी ने कुछ ऐसा कह दिया है. जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. मीडिया ने मांझी से लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किये. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बार के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं जब मीडिया ने पूछा कि आप मजाक कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा आप जो समझ लीजिए. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-birendra-rams-wife-and-father-sought-advance-bail-from-ed-court/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही