कांग्रेस ने नीतीश के सामने सरेंडर कर दिया है
बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के नेता एक के बाद एक नीतीश कुमार को झटका दे रहे हैं. पहले जीतन राम मांझी की पार्टी नीतीश कुमार से अलग हो गई. अब कांग्रेस के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार के सामने सरेंडर कर दिया है. नीतीश कुमार ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया और पार्टी उन्हें तरजीह दे रही है.
मेरे जैसा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता
कुंतल कृष्ण ने कहा कि कि मैं बिहार में पिछले 25 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं. जब मैंने पार्टी जॉइन किया तो कांग्रेस विपक्ष में थी. हमने उम्मीद की थी कि जब सत्ता में आएंगे तो बिहार की जनता की बेहतरी के लिए कुछ कर पाएंगे. लेकिन जब हम सत्ता में आए तो उन लोगों के साथ है, जो कांग्रेस का विरोध कर रहे थे. जो लोग जीवन भर कांग्रेस पार्टी का विरोध करते आए, वही आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लीडर बने हुए हैं. अब वही लोग आगे भी हमारा नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं. इसे कांग्रेस का मेरे जैसा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता.
शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर व्यथा बताई है
उन्होंने कहा कि मेरा उन सभी लोगों से विरोध है, जिन्होंने अपनी सहूलियत के हिसाब से राजनीति की. सहूलियत के हिसाब से कांग्रेस का कभी विरोध किया तो कभी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी का कोई नेता ही कर सकता है कुंतल कृष्ण ने कहा कि मैंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर कांग्रेस की एक आम कार्यकर्ता की व्यथा बताई है.
इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-view-of-the-scorching-heat-all-schools-in-patna-are-closed-till-june-24/">बिहारः
भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में सभी स्कूल 24 जून तक बंद [wpse_comments_template]
भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में सभी स्कूल 24 जून तक बंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment