Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पोर्टिंग ब्लू ने एकलव्य क्लब को 6 विकेट से हराया

Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को स्पोर्टिंग ब्लू ने एकलव्य क्लब को 6 विकेट से हरा दिया. चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान खेले गए मुकाबले में एकलव्य क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए. जिसमें बादल राज 30 और प्रह्लाद यादव ने 17 रनों का योगदान दिया। स्पोर्टिंग ब्लू की तरफ से आशीष कुमार 7 और कुणाल कुमार ने 3 विकेट झटके. 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग ब्लू की टीम ने 17.5 ओवर में 4 खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. स्पोर्टिंग ब्लू की तरफ से कुणाल कुमार 30 और आदित्य कुमार ने 24 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच स्पोर्टिंग ब्लू के आशीष कुमार को पुलिस लाइन चंदवारा के कांस्टेबल दिनेश दास ने दिया. मैच में अंपायर रोहित भारती और बसंत सिंह तथा स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह , विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु , अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे , सुमन कुमार , टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान ,ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र कौशिक , सुरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-cm-said-on-the-defeat-of-upa-this-is-all-a-game-of-money-power/">रामगढ़

उपचुनावः यूपीए की हार पर बोले सीएम, ‘ये सब है धनबल का खेल ’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही