Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पोर्टिंग यूनियन ने अप्रिशिएबल क्लब को 316 रन से हराया

Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को स्पोर्टिंग यूनियन और अप्रिशिएबल क्लब के बीच मैच खेला गया. यह मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला गया. अप्रिशिएबल क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन ने 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 469 रन बनाए. जिसमें कुमार सुनील कश्यप ने ऐतिहासिक 299, आयुष कुमार 65 और रोहित भारती ने 44 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए अप्रिशिएबल क्लब की ओर से प्रेम सागर, रंजीत कुमार, प्रवीण यादव, अरविंद यादव और संजय यादव सभी ने एक-एक विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी अप्रिशिएबल क्लब ने 29.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. जिसमें पीयूष यादव 47, पवन कुमार यादव 27 और प्रवीण यादव ने 23 रन बनाए. स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से अभिराज गौतम ने सर्वाधिक 5 विकेट, विकास सिंह 2 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच स्पोर्टिंग यूनियन के कुमार सुनील कश्यप को केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, भोजपुरी अभिनेता राकेश पाण्डेय तथा केडीसीए कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु ने संयुक्त रूप से दिया. मैच में बसंत सिंह और दिनेश सिंह ``दीनू `` तथा स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु ,अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे , सुमन कुमार, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मांगें">https://lagatar.in/doctors-will-go-on-indefinite-strike-from-march-13-if-demands-are-not-met/">मांगें

नहीं मानी तो 13 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही