Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पोर्टिंग यूनियन ने तिलाइयांस क्लब को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

Koderma :  कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को स्पोर्टिग यूनियन और द तिलाइयांस क्लब के बीच मैच खेला गया. द तिलाइयांस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए द तिलाइयांस क्लब ने 26 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 64 रन बनाए. रौशन कुमार ने 12 जबकि अनिकेत कुमार ने 11 रनो का योगदान दिया. स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से रोहित भारती 5, अभिराज गौतम 3 और पंकज सिंह ने 2 विकेट लिए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने मात्र 6.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 65 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. विभु लोहनी ने 29 जबकि आयुष कुमार ने 24 रन बनाए. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-broke-the-supply-chain-of-naxalites-arrested-six-including-four-naxalites-who-delivered-explosives/">चाईबासा

: पुलिस ने तोड़ी नक्सलियों की सप्लाई चेन, विस्फोटक पहुंचाने वाले चार नक्सली समेत छह गिरफ्तार

रोहित भारती को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’

मैन ऑफ द मैच स्पोर्टिंग यूनियन के रोहित भारती को मिला. मानव विकास धारा के संचालक और पूर्व क्रिकेटर पिंटू शुक्ला ने उन्हें ये पुरस्कार दिया. मैच में अंपायर राजीव रंजन शुक्ला और आशीष यादव जबकि स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह , विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु ,अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे , सुमन कुमार , टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान ,ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र कौशिक , सुरेंद्र प्रसाद , अमित जायसवाल, रवि यादव, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fainted-due-to-smell-of-gas-admitted-to-prasad-clinic-in-jharia/">धनबाद:

गैस की दुर्गंध से हुआ बेहोश, झरिया के प्रसाद क्लीनिक में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही