Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग : अंबा प्रसाद

Hazaribagh: डीएवी स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुक्रवार को समाप्त हो गयी. समापन समारोह का उद्घाटन डीएवी स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार, रानी जायसवाल, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल तपिन, एजाज अहमद, प्राचार्य, डीएवी चतरा और प्राचार्य डीएवी बरही ने संयुक्त रूप से किया. इसमें विधायक अंबा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से किया गया था. इसमें बास्केटबॉल, हैंडबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन की प्रतियोगिता हुई. इस इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में डीएवी समूह की बरही, बरकाकाना, रजरप्पा, घाटोटांड़, आराकुजू, टंडवा, तापिन नार्थ, बचरा, चतरा, गिद्दी, पतरातू, भरेचनगर, कोडरमा और केदला की बालिका एवं बालक वर्ग की टीम ने भाग लिया. इसमें चयनित प्रतिभागी अब आगे जोनल स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. खेल से भाईचारा, टीम भावना और अनुशासन की भावना विकसित होती है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है. खेलकूद में हार-जीत का महत्व नहीं होता है. खेल-भावना सर्वोपरि होती है. खेलकूद से व्यक्तित्व जुझारू और मजबूत बनता है. इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि डीएवी संस्थान बच्चों के समग्र विकास के लिए शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देता है. समारोह में सम्मानित अतिथि रौशनराज, एडिशनल कलक्टर हजारीबाग ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया. प्रतियोगिता के सभी खेलों में हजारीबाग का दबदबा रहा. इस अवसर पर भैया अभिमन्यु कुमार और ओएसिस के प्राचार्य एहसानुल हक सहित शहर के कई गणमान्य और खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में डीएवी हजारीबाग की प्रीति रानी, बालक वर्ग में तेजस, हैंडबाल बालिका वर्ग में अंजली और बालक वर्ग में युवराज सर्वश्रेष्ठ रहे. बैडमिंटन बालिका और बालक वर्ग में डीएवी हजारीबाग विजेता रहे. टेबल टेनिस बालिका वर्ग में डीएवी रजरप्पा और बालक वर्ग में डीएवी हजारीबाग के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ रहे. इस प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक सी दास, मृत्युंजय विष्णोई, अरुणा दिव्यदर्शनी और शकील खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्कूल के प्राचार्य ने सभी विजेता और उप विजेता टीमों को बधाई देते हुए उन्हें जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
[wpse_comments_template]   हजारीबाग: Hazaribagh:

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही