Search

 
 
 

खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने अपने गुरु आरिफ इमाम से लिया आशीर्वाद

 
Ranchi : खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा (आईपीएस) शनिवार को जमशेदपुर पहुंचीं. एथलीट से पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती होकर आईपीएस बनने पर अपने गुरु अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स पुलिस प्रशिक्षक आरिफ इमाम से उनके आवास पर मिलीं. उनका आशीर्वाद लिया. आरिफ इमाम के परिवार वालों के साथ काफी समय बिताया और जमशेदपुर में अपने बिताए पुराने दिनों को याद किया. अपने शिष्या सरोजनी लकड़ा को अपने घर अचानक देखकर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच सह पूर्व डीएसपी आरिफ इमाम आश्चर्यचकित हो गए. बताते चलें की राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहीं सरोजनी लकड़ा ने जमशेदपुर में आरिफ इमाम के नेतृत्व में अभ्यास कर ऑल इंडिया पुलिस में पहला पदक जीती थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/211-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जेआरडी टाटा की वर्षगांठ पर प्रतियोगिता, शामिल हुईं

भारत रत्न जेआरडी टाटा की 119वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में खेल विंग टाटा स्टील के तत्वावधान में स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें राज्य भर से लगभग 300 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा (आईपीएस) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इसके साथ खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पूर्व खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल विनायक चौधरी , ओलंपियन एथलीट आनंद, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी, हसन इमाम, माउंट एवरेस्ट फतह करनेवाली अस्मिता, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/energy-secretary-said-on-the-bokaro-accident-procession-was-taken-out-without-information/">बोकारो

हादसे पर बोले ऊर्जा सचिव- बिना सूचना निकाली गई थी जुलूस
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही