Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल निदेशक सुशांत गौरव ने छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में  शनिवार, 26 से 29 अगस्त तक हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और झारखंड खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप (महिला और पुरुष) 2023 का आयोजन हो रहा है.  आज शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी  में चैंपियनशिप का  विधिवत उद्घाटन हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sssss.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

खेल निदेशक ने मेजर ध्यान चंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किये

मुख्य अतिथि  खेल निदेशक सुशांत गौरव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किये. साथ ही झंडोत्तोलन कर, खिलाड़ियों की परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मनोहर टोपनो ओलंपियन,  विजय शंकर सिंह महासचिव हॉकी झारखंड, रजनीश कुमार सीईओ हॉकी झारखंड सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sports-333.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sports-222.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

महिला वर्ग से 8 टीमें और पुरुष वर्ग से 16 टीमें भाग ले रही हैं

बता दें कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीमें और पुरुष वर्ग से 16 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ  हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी एवं एस्ट्रो टर्फ  हॉकी स्टेडियम बरियातू में किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही