Search

 
 
 

CUJ में खेल महोत्सव 2026 का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi News: कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई. इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अनुराग लिंडा, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पूर्व आईजी डॉ. अरुण कुमार उरांव, मुख्य अतिथि एवं सामाजिक चिंतक श्री प्रफुल्ल अकांत, CUJ के कुलपति प्रो. सारंग मेधाकर, PEFI के राष्ट्रीय निदेशक एवं NKF के महासचिव मनोज मिश्रा, CUJ के कुलसचिव के. कोसला राव और खेल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे.
 
सीयूजे के कार्यक्रम की तस्वीर

Ranchi News: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के स्थायी परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय ‘खेल महोत्सव 2026 : PEFI झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का शुभारंभ हुआ. 24 और 25 सितंबर तक चलने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ी फुटबॉल, योग, कराटे, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में हिस्सा ले रहे हैं.

 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई. इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अनुराग लिंडा, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पूर्व आईजी डॉ. अरुण कुमार उरांव, मुख्य अतिथि एवं सामाजिक चिंतक श्री प्रफुल्ल अकांत, CUJ के कुलपति प्रो. सारंग मेधाकर, PEFI के राष्ट्रीय निदेशक एवं NKF के महासचिव मनोज मिश्रा, CUJ के कुलसचिव के. कोसला राव और खेल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे.

 

डॉ. राजेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है. कुलपति प्रो. सारंग मेधाकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार और सकारात्मक अनुभव साबित होगा. वहीं मनोज मिश्रा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के साथ सहयोग करने का अवसर मिलने पर खुशी जताई.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय ने NIMAT विश्वविद्यालय को, जबकि ARKA JAIN विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड को हराया.

 

योग प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट माइकल स्कूल की अर्पिता उपाध्याय प्रथम, मानन विद्या की स्वाति प्रिया द्वितीय और प्राची कुमारी तृतीय रहीं. अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट माइकल की अर्पणा उरांव प्रथम रहीं. मानन विद्या की अखिल कुमारी और आराध्या टोप्पो ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि स्वरा जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं.

 

अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट माइकल की श्रेया सिंह प्रथम रहीं. 19-24 वर्ष बालक वर्ग में CUJ के तरुण कुमार महतो ने पहला स्थान हासिल किया. इसी आयु वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में CUJ की माही तनुजा प्रथम और एकता भानु द्वितीय रहीं. 24-30 वर्ष बालिका वर्ग में जमशेदपुर की प्रियंका कुमारी साह प्रथम रहीं.

 

कराटे प्रतियोगिता के काता और कुमिते वर्गों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. काता के 6 वर्ष बालक वर्ग में कुशल सिंह प्रथम और प्रखर सिंह द्वितीय रहे. 10 वर्ष वर्ग में आरव आनंद प्रथम और अंश कुमार द्वितीय रहे. 11 वर्ष वर्ग में सरस लकड़ा प्रथम और आकाश कुमार द्वितीय रहे.

 

बालिका वर्ग के 9 वर्ष में वानिका सिंह प्रथम और तनु रिचर्ड द्वितीय रहीं. 11 वर्ष में तन्नू प्रथम और अन्वी साहू द्वितीय रहीं. 12 वर्ष वर्ग में आरोही कुमारी प्रथम, जाह्नवी आलिया मेंटो द्वितीय, श्राव्या सांची तृतीय और आराध्या सिंह चतुर्थ रहीं.

 

अंडर-17 बालक वर्ग में निहाल प्रसाद प्रथम, ओम पाठक द्वितीय और शुभोजित दत्ता तृतीय रहे. ओपन पुरुष वर्ग में यश कुमार प्रथम और सौरव रावनी द्वितीय रहे. ओपन महिला वर्ग में अनुष्का गोयल ने पहला स्थान हासिल किया.

 

कुमिते प्रतियोगिता में 6 वर्ष बालक वर्ग में कुशल सिंह प्रथम और प्रखर कुमार गोस्वामी द्वितीय रहे. 10 वर्ष वर्ग में आरव आनंद प्रथम और अंश कुमार द्वितीय रहे. 13 वर्ष, 36 किलोग्राम वर्ग में आरव लकड़ा प्रथम और अक्षत प्रताप सिंह द्वितीय रहे. 14 वर्ष, 50 किलोग्राम वर्ग में ओजस कुमार प्रथम रहे.

 

अंडर-17, 75 किलोग्राम वर्ग में सिद्धार्थ कुमार प्रथम और निहाल द्वितीय रहे. एक अन्य 75 किलोग्राम वर्ग में शुभोजित दत्ता प्रथम और ओम पाठक द्वितीय रहे. ओपन पुरुष वर्ग में यश कुमार प्रथम और सौरव रावनी द्वितीय रहे.

 

बालिका और महिला वर्ग में 9 वर्ष, 22 किलोग्राम वर्ग में वार्तिका सिंह प्रथम और तनु रिचर्ड द्वितीय रहीं. 10 वर्ष, 25 किलोग्राम वर्ग में अन्वी साहू प्रथम रहीं. 11 वर्ष, 45 किलोग्राम वर्ग में तन्नू श्री ने पहला स्थान हासिल किया. 12 वर्ष, 40 किलोग्राम वर्ग में श्राव्या सांची प्रथम और आराध्या सिंह द्वितीय रहीं. बालिका 50 किलोग्राम वर्ग में आरोही कुमारी प्रथम और जाह्नवी आलिया महतो द्वितीय रहीं. ओपन महिला 50 किलोग्राम वर्ग में मिक्की प्रथम और अनुष्का गोयल द्वितीय रहीं.

 

इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में वॉलीबॉल के मुकाबले भी आयोजित किए गए. दो दिवसीय खेल महोत्सव खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और खेल भावना को बढ़ावा देने का अवसर दे रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही