Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में खेल महोत्सव : पीईएफआई निदेशक ने खेलगांव परिसर का लिया जायजा

  • खेल महोत्सव 23 से 25 जून तक
Ranchi : फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के राष्ट्रीय निदेशक मनोज कुमार मिश्रा ने सोमवार को रांची आगमन के साथ झारखंड में होने वाले खेल महोत्सव का स्वरूप तय कर दिया. राज्य की टीम अपने कोर सदस्य के साथ कार्यक्रम स्थल खेलगांव में उपस्थित रहे और हर एक कार्य का जायजा लिया. पीईएफआई झारखंड राज्य के निदेशक राजा इश्तियाक , अध्यक्ष रेणु साहनी, कार्यक्रम के सचिव शशिकांत पांडे और सचिव आलोक चौधरी उपस्थित रहे. खेल महोत्सव 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा. जिसमें योगासन, कबड्डी एवं कराटे की प्रतियोगिता रखी गई है. बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा प्रस्तुति भी होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पीईएफआई की आधिकारिक वेवसाइट पर निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण कराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें – कम">https://lagatar.in/get-the-local-fault-fixed-in-the-shortest-possible-time-dk-singh/">कम

से कम समय में लोकल फॉल्ट ठीक कराएं इंजीनियर : डीके सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही