Latehar : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय , लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में अभिन्न स्थान है. बच्चे खेलकूद को कभी नहीं छोडें. इससे न सिर्फ शारीरिक वरन मानसिक विकास होता है. खेलों से नयी उर्जा व स्फूर्ति मिलती है. आज खेलों में भी कैरियर बनाने के कई अवसर हैं. झारखंड के रांची सहित अन्य छोटे जगहों से कई खिलाड़ी निकले हैं. इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को साल 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. तृप्ति भारती राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन के मौके पर विद्यालय के छात्र व छात्राओं को संबोधित कर रही थी.
खेल जीवन का अभिन्न अंग, इसे छोड़ें नहीं : तृप्ति भारती
Last Updated: Aug 30, 2024 12:00 AM (IST)