Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल जीवन का अभिन्न अंग, इसे छोड़ें नहीं : तृप्ति भारती

Latehar :  जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय , लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में अभिन्न स्थान है. बच्चे खेलकूद को कभी नहीं छोडें. इससे न सिर्फ शारीरिक वरन मानसिक विकास होता है. खेलों से नयी उर्जा व स्फूर्ति मिलती है. आज खेलों में भी कैरियर बनाने के कई अवसर हैं. झारखंड के रांची सहित अन्य छोटे जगहों से कई खिलाड़ी निकले हैं. इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को साल 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. तृप्ति भारती राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन के मौके पर विद्यालय के छात्र व छात्राओं को संबोधित कर रही थी.

मुख्य अतिथि ने भी छात्र-छात्राओं को खेल में भाग लेने की अपील की

इससे पहले कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई और प्रार्चाय तृप्ति भारती समेत अन्य शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रवीण कुमार गगराई ने भी छात्र व छात्राओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. कहा कि आज खेलों की भी प्रासांगिता है. वहीं प्राचार्या ने बताया कि खेल दिवस के मौके पर बालक व बालिका वर्ग के एथलेटिक्स, शतरंज, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी एवं बॉस्केटबॉल समेत कुल 35 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें अंडर 14, 17 व 19 वर्ष के बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बताया कि प्रतियोगिता से आगामी खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है. प्रतियोगिताओं के आयोजन में एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, वॉलीबाल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, टूरिज्म स्पेसलिस्ट अभिजीत कुमार, बैडमिंटन कोच वाहिद, खेल शिक्षक उदय कुमार समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही