Search

 
 
 

होमगार्ड ग्राउंड में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

 
Ranchi : धुर्वा स्थित होमगार्ड ग्राउंड में आज गुरुवार को तीन दिवसीय झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर डीजी अनिल पालटा, एडीजी प्रिया दुबे, डीआईजी वाई एस रमेश समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/ppp.gif"

alt="" width="600" height="400" />

प्रतियोगिता में 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

कार्यक्रम की शुरुआत परेड की सलामी से हुई. कमांडेंट अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के तहत 10 खेलों का आयोजन किया गया है. जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल शामिल हैं. प्रतियोगिता का समापन 24 फरवरी को होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री हाफिजुल हसन शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही