New Delhi : कुश्ती महासंघ चीफ को हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे पहलवानों ने गुरुवार रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री के सामने अपनी बात रखी. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल हटाने की मांग की. इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना दे रहे पहलवानों को अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया. कहा कि खिलाड़ियों से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. खेल मंत्री के घर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे. इससे पहले ठाकुर ने चंडीगढ़ में कहा था कि खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है. आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा. इस बीच सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्रालय ने फोन कर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से एक दिन के अंदर इस्तीफा देने काे कहा है. दूसरी ओर बृजभूषण ने इस्तीफा देने से इनकार किया है. मेरे खिलाफ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के इशारे पर राजनीति हो रही है. जो आरोप लगा रहे हैं, उनका करियर खत्म हो गया है. ज्यादातर पहलवान एक ही कम्युनिटी से हैं. पार्टी का जो आदेश मिलेगा, उसी को मानूंगा.
सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली पहुंचे अनुराग ठाकुर
इससे पहले अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में थे और अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने इन पहलवानों से मुलाकात की है. खास बात ये रही कि खेल मंत्रालय से मुलाकात का रिजल्ट न निकलने के बाद खेल मंत्री खुद इन लोगों से मिले हैं. ये मुलाकात उनके आवास पर हुई जिसमें लगभग सभी बड़े पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और रवि दहिया शामिल रहे. उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों की बात सुनी जाएगी. काफी गंभीर आरोप खिलाड़ियों ने लगाए हैं. हम अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली वापस जा रहे हैं और खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे". मंत्री ने कहा कि उनकी बात सुनी जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए हम लोग लगे रहते हैं.
मंत्रालय से बातचीत से खुश नहीं थे पहलवान
इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी देश की महिला पहलवानों के मोर्चे के बाद गुरुवार को मंत्रालय ने पीड़ित खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया और उनसे करीब एक घंटे तक बातचीत की. बातचीत से पहलवान संतुष्ट नहीं हैं. उनकी मांग पहले WFI अध्यक्ष को हटाने की थी, अब वे कुश्ती संघ को भंग कराना चाहते हैं. उन्होंने कहा- मांग पूरी होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें – ट्रक">https://lagatar.in/speeding-car-collided-with-truck-4-people-injured/">ट्रक
से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोग घायल [wpse_comments_template]
से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोग घायल [wpse_comments_template]

Leave a Comment