Sports News: डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 13 से 18 अक्टूबर तक डेनमार्क के ओडेंस में शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को कठिन ड्रॉ मिला है. टूर्नामेंट में मंगलवार को सिंधु का पहला मैच दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से-यंग से होगा. बता दें, सिंधु को पिछले 10 मैचों में एन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हैं.
इसे भी पढ़ें:
वहीं, पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य को पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन से भिड़ंत होगी. लक्ष्य सेन अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. वे हाल में पीठ की चोट से परेशान रहे हैं. उन्हें अगर चोउ के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. पिछले 2 साल में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव नजर आया है. लक्ष्य इस साल दूसरी बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के उपविजेता रहे.
पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी में आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत है. पहले दौर में आयुष का सामना इंडोनेशिया के अलवी फरहान से होगा. उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अलवी को हराया था. किदांबी श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के अर्नॉड मर्कल से करेंगे.
जबकि, महिला वर्ग में भारत की ओर से पांच खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेगी. महिला सिंगल्स में तान्वी शर्मा, अस्मिता चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हूडा भी शामिल हैं. तान्वी का पहले दौर में जापान की नात्सुकी निदाइरा से, अस्मिता का बुल्गारिया की कलोयाना नलबांतवा, देविका का थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से और उन्नति का चीन की हान चियान शी से सामना होगा.
पुरुष डबल्स में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का पहले दौर में चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू से मुकाबला होगा. वहीं, महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का पहले दौर में चीनी ताइपे की यान फेई चेन और ह्सिएह पेई शान से मुकाबला होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

